ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री,

शिमला- भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के करीब एक हफ़्ते बाद नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है.जयराम ठाकुर हिमाचल की नई सरकार के मुखिया होंगे. वो 27 दिसंबर को शपथ लेंगे. शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शरीक होंगे.ठाकुर पांचवी बार विधायक चुने गए हैं. उन्हें रविवार को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में नेता चुना गया.ठाकुर हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 68 में से 44 सीटें हासिल की हैं.जयराम ठाकुर ने नाम का प्रस्ताव सुरेश भारद्वाज और महेंद्र सिंह ने रखा जिसका समर्थन बाकी विधायकों ने किया.

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com