ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अब एम्स में शाम को भी लगेगी ओपीडी

भोपाल-एम्स में आने वालों मरीजों के लिए अब नई सुविधा शुरू की जा रही है.अब मरीजों को शाम को भी ओपीडी की सुविधा दी जा रही है. एक महीने के अंदर शाम की ओपीडी शुरू हो जायगी. इससे सुबह होने वाली भीड़ से निजात मिलेगी.यह जानकारी एम्स भोपाल के डायरेक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.उन्होंने बताया के एम्स का विस्तार हो रहा है. छह महीने में 960 बिस्तरों का अस्पताल शुरू हो जायगा.इसके साथ मरीजों को कई और सुविधाएं भी मिलने लगेगी.डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए नयी भर्ती की जायगी.एक से डेढ़ महीने में ये प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी.और सब सुविधा होते ही शाम की ओपीडी शुरू हो जाएगी. एम्स में जल्द ही दो दर्जन मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर और लीनियर एक्सीलरटर की सुविधा भी शुरू हो जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे. 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com