ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन चचेरे भाइयो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी,दो की मौत एक घायल

भोपाल-बिच्छू का जहर उतरवाने जा रहे तीन चचेरे भाइयो को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.जिससे दो लोगो की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार रात तीन बजे की है.सोनकच्छ बिजोरिया टपरा निवासी चरण सिंह कल्याण बिजोरी अपने दो चचेरे भाइयो शिवचरण और नजीन की साथ खेत में सो रहा था. रात को करीब ढाई बजे चरण को बिच्छू ने डंक मार दिया.इस पर दोनों भाई शिव चरण और रजीन उसे बाइक पर बैठा कर ओझा से झड़वाने जा रहे थे. तीनो एक ही बाइक पर बैठे थे. जब वे परवलिया जोड़ से सोनकच्छ की बीच पुलिस पर पहुंचे तो पीछे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. एक भाई शिवचरण की मौके पर मौत हो गयी और चरण की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. तीसरा भाई रजीन गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच जारी है. 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com