ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
होटल जहनुमा रिट्रीट में जुआ खेलते पकड़ाए छह व्यापारी,गिरफ्तार

भोपाल-गुरूवार की देर रात कमला नगर थाना क्षेत्र के होटल जहनुमा रिट्रीट में पुलिस ने धावा बोल कर जुआ खेल रहे छह व्यापारियों को गिरफ्तार किया.पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख चौंतिस हजार रु व ताश के पत्ते बरामद किये. इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदेहास्पद है. कमला नगर पुलिस के अनुसार होटल के कमरा नं 14 में छह लोग जुआ खेल रहे थे.पुलिस को देखते ही वे भागने लगे. पुलिस ने दौड़ कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया.सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पकडे गए जुआड़ी- सीहोर के स्टेशनरी व्यापारी रवींद्र जैन,गल्ला व्यापारी रवि गोयल,इंद्रपुरी निवासी गवर्नमेंट सप्लायर मुकेश शर्मा,हर्षवर्धन नगर निवासी जहीर खान,पेवर ब्लॉक सप्लायर माता मंदिर निवासी अब्दुल पिता इब्राहिम और उसका कर्मचारी  प्रकाश शामिल है.

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com