ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीरिया में रासायनिक हमले से 75 कीं दम घुटने से मौत

दमिश्क. सीरिया के पूर्वी गोता में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर डौमा में हुए संदिग्ध कैमिकल अटैक में कम से कम 70 लोग मारे गए। यह जानकारी चिकित्सकों और बचाव कार्य में लगे स्वयंसेवियों ने रविवार को दी। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, वालंटियर रेस्क्यू फोर्स द वाइट हेलमेट्स ने ग्राफिकल तस्वीरें ट्वीट कीं, जिसमें शनिवार को हुए हमले के बाद बेसमेंट में पड़े कई शव नजर आ रहे हैं।  मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।अमेरिका का कहना है की इन मौतों के लिए रूस जिम्मेदार है।हेलिकॉप्टर से जहरीला नर्व एजेंट सरीन से युक्त बैरल बम गिराया गया है। हमले में 75 से अधिक लोगों का दम घुट गया, जबकि हजारों लोगों को सांस लेने में तकलीफ है।यूनियन मेडिकल रिलीफ ने यह भी बताया कि हमले का शिकार लोगों के आंखों और मुंह से झाग आने के साथ क्लोरीन गैस के संपर्क में आने जैसे लक्षण दिख रहे हैं।बताया जा रहा है की डोमा शहर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है हर तरफ धूल और धुंए के गुबार दिखाई दे रहे है. बता दें विद्राहियों के हमलों में फरवरी से अब तक करीब 1600 नागरिक मारे जा चुके हैं। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com