ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मस्जिद में घुस कर मुअज्जिन की हत्या

भोपाल-गुरूवार सुबह के करीब साढ़े दस बजे वीआईपी रोड पर स्थिति अखाड़े वाली मस्जिद में 70  वर्षीय मुअज्जिन मोहम्मद निसार किसी ने हत्या कर दी. अज्ञात हत्यारा हत्या करके फरार हो गया.घटना के 15  मिनिट बाद इमाम के बेटे सत्तार ने उन्हें मस्जिद में लहूलुहान हालत में देखा और उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया.लेकिन ज्यादा खून निकल जाने के कारण उनकी रास्ते में मौत हो गयी.प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है की घटना के वक्त वे किसी घर में चाय पी रहे थे.बाद में उन्हें मस्जिद में जाते हुए देखा गया. तत्काल बाद उनकी हत्या हो गयी.कुछ दिन से उनका छोटा भाई भी उनके साथ रहने आ गया था लेकिन उसे कुछ भी पता नहीं चला और वो सोता रहा .पुलिस का कहना है कि हत्यारा कोई नजदीकी है और कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था.और मौका देख कर उसने उनकी हत्या कर दी. हत्यारा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com