ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पश्चिम बंगाल की पंचायती चुनाव में चुनावी हिंसा में 16 लोगो की मौत,सैकड़ो घायल

कोलकाता-सोमवार को पश्चिम बंगाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भीषण हिंसा हुई, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.कई जिलों में मतदान आरंभ होने के साथ पूरे दिन खूनी खेल चलता रहा. हिंसा के बीच राज्य में 78 फीसद मतदान हुआ.राज्य की कई जिलों में वोटर्स को धमकाने की घटनाएं देखने को मिली.दोपहर दो बजे तक राज्य निर्वाचन आयोग को पांच सौ शिकायते मिल चुकी थी जो पूरे दिन जारी रही . राज्य की दक्षिण दिनाजपुर,मुर्शिदाबाद,नदिया उत्तर चौबीस परगना,कूच बिहार,दक्षिण 24 परगना,दुर्गापुर आदि जिलों में हिंसा बैलेट बॉक्स लूटने की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई. कई जिलों में बैलेट बॉक्स तालाबों में पाए गए,राज्य में चार राज्यों की पुलिस तैनात है.   माना जा रहा है कि बंगाल का यह पंचायत चुनाव पिछले पांच साल का देश का सबसे हिंसक चुनाव है.इससे पहले बंगाल में ही 2013 में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा हुई थी जिसमे 24  लोग मारे गए थे.

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com