ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चोरो के हौसले बुलंद.एक महीने में एक ही इलाके में चोरी की पांचवी वारदात

 भोपाल-ट्रूबा कॉलेज के पास बनी राज नगर कालोनी के सूने मकानों पर चोरो की निगाहें है.बार बार यहाँ चोरी की वारदात हो रही है. इस बार बदमाश एक प्रोफेसर के सूने मकान से करीब चार लाख का सामान चुरा ले गए. बदमाश कालोनी के एक अन्य मकान में भी दाखिल हुए. महीने बाहर में ये पांचवी वारदात है. पुलिस के अनुसार राजनगर निवासी विमलेश साहू पीपुल्स यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर है.उनकी पत्नी तिलोत्तमा ने बताया कि विमलेश राखी के दो दिन पहले सागर चले गए थे. वे भी अपने मायके गयी हुई थी. 27 अगस्त को पड़ोसियों ने उन्हें घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी. वे जब घर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नगद दस हजार रु गायब थे. चोरी गए माल की कीमत करीब चार लाख रु बताई जा रही है .उसी दिन चोरो ने राम सैनी के घर भी चोरी की.महीने भर के अंदर चोर पांच घर में हाथ साफ़ कर चुके है लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी है.  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com