ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियो का भारत बंद :

    भोपाल -पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सरकार पर आम जनता ठगने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है.सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक भारत बंद का आव्हान किया गया है .कांग्रेस का दावा है कि इस बंद को 21 दलों का समर्थन प्राप्त है .द्रमुक और राजद सहित कई पार्टियों ने बंद को समर्थन दिया है.कांग्रेस ने शिवसेना से भी बंद में शामिल होने की अपील की थी लेकिन शिव सेना के राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि वे इस बंद का समर्थन नहीं करेंगे.कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि उन्होंने इस बात का ध्यान रखा है कि इस बंद से आम जनता को परेशानी न हो. उन्होंने पेट्रोलपंप धारको से भी अपील की है कि वे हड़ताल में शामिल हो और पेट्रोल पंप बंद रखे.हालाँकि एक दिन पहले जनता से आग्रह किया गया था कि वे पेट्रोल और डीजल भरवा ले जिससे बंदी के कारण उन्हें तकलीफ न हो. भोपाल और आसपास  भी पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का  आंशिक असर देखा जा रहा है.

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com