ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
देवास:नाराज किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगाकर किया धरना प्रदर्शन

देवास। (मुर्तजा सैफ़ी ) कृषि उपज मंडी में विगत दिवस किसानों ने एक व्यापारी को अपनी उपज बेची थी लेकिन करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों को उनकी उपज के बदले राशि नहीं मिली। जिससे नाराज किसानों ने मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन करके ताला जड़ दिया। दरअसल विगत 6 दिसंबर को करीब 35 किसानों ने अपनी उपज विद्याश्री ट्रेडर्स को बेची थी लेकिन करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी व्यापारी द्वारा किसानों को अपनी उपज के बदले राशि नहीं दी है। जिससे किसान खासे नाराज है। उपज बेचने के बाद भी व्यापारी द्वारा किसानों को कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिससे नाराज किसानों ने मंडी गेट के सामने धरना प्रदर्शन करके मंडी गेट पर ताला लगा दिया। मामले की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मौके पर सीएसपी सहित पुलिसबल पहुंचा और नाराज किसानों को समझाईश दी। किसानों ने मौके पर ही एसडीएम जीवनसिंह रजक को बुलाया और व्यापारी द्वारा रुपए नहीं देने की बात कही। इस पर एसडीएम ने किसानों को समझाईश देकर किसानों की राशि तीन दिनों में देने की बात कही।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com