ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इंदौर मे फिर मानवता हुई शर्मसार, पाँच साल कि बच्ची हुई हैवानियत का शिकार।

इंदौर।(विशेष प्रतिनिधि) इंदौर के हीरानगर इलाके मे एक ऐसी दरन्दगी सामने आई है,कि इंसानियत एक बार फिर इंसान शर्मसार हो गई। पाँच साल कि बच्ची के साथ हैवानियत दिखाई। एक दरिंदा रविवार रात माँ के पास सोई पाँच साल की बच्ची को उठकर ले गया और उसके साथ पहले खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया, फिर 60 फीट गहरे दलदले कुए मे फेंक कर हत्या कर दी। रात करीब दो बजे पिता उठे तो बच्ची को न देख कर तलाश शुरू की। रात भर माँ-बाप बेटी को टॉर्च से यहाँ वहाँ ढूंढते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर पुलिस को खबर कि तो पुलिस ने घर के आसपास तलाशने का कहकर उन्हे ताल दिया। इधर सोमवार दोपहर ढाई बजे माता-पिता फिर थाने पहुंचे और बच्ची के न मिलने कि बात कही। इसके बाद पुलिस हरकत मे आई और बच्ची की तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद खेत मे ही बच्ची का लोअर मिल गया। इसके बाद खेत मे बने कुए मे एनडीआरएफ टीम को आक्सीजन मास्क लगाकर उतारा गया। तो बच्ची का शव दलदल मे धंसा मिला। आशंका है की कुए मे फेंका गया है ओर कुए के दलदल मे दम घुटने से मौत हो गई।  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com