ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अति सुरक्षित राजभवन के गेट के सामने बाइक सवार बदमाशो ने महिला का पर्स लूटा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) राजधानी मे हो रही है खुले आम चोरिया। लेकिन इस बार तो बदमाशो ने पुलिस के सामने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अति सुरक्षित माने जाने वाले राजभवन के मुख्य गेट के सामने लूट की हैं। दरअसल, रुस्तम खाँ का अहाता निवासी 54 वर्षीय अनवर अहमद ऑटो चालक हैं। शनिवार शाम वे पत्नी फिरदौस के साथ किराना सामान खरीदने जुमेराती बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय पत्नी ऑटो मे पिछली सीट पर किराना लेकर बैठी थी। कंधे पर पर्स टंगा हुआ था। राज भवन मुख्य गेट के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशो ने फिरदौस का पर्स झपट लिया। और निकल गए, अनवर ने ऑटो से कुछ देर तो उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे की वजह से वो बच निकले। फिरदौस ने बताया की पर्स मे चार हजार रूपय, मोबाइल फोन औए कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ रखे हुये थे। दंपती ने रात को पुलिस थाने मे जाकर अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराया। वारदात के दौरान दंपती ने बाइक का 4835 नंबर देखा लिया था। लेकिन सीरीज नहीं देख पाए। इस आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत मे ले लिया हैं, जिसने पूछताछ जारी है।

बैरागढ़ मे रविवार को हुई इसी प्रकार की वारदात मे बाइक सवार ने एक युवती के गले से चैन लूट ली। बैरागढ़ निवासी 45 वर्षीय रूपेश साधवानी एक चाय कंपनी ने सेल्समैन हैं। टीआई अजय मिश्रा ने बताया की रूपेश अपनी पत्नी महक और सात साल के बेटे के साथ ख़रीदारी करने बाज़ार आए थे। लौटते समय गर्ल्स स्कूल के सामने पीछे से आए बाइक सवारो ने 45 हजार रूपय कीमत की चैन महक के गले से लूट ली। महक का शोर सुनकर पास से गुजर रहे दो युवको ने बाइक से बदमाशो का पीछा किया। बचने के लिए बदमाशो मे युवको की आंखो मे लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया, और भाग निकले। आय दिन हो रही चोरी की वारदात, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी कोई जानकारी नहीं आई हैं। बाइक सवार बदमाश अपने काम को अंजाम देते जा रहे हैं, और पुलिस अभी भी सो रही हैं शायद?.....  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com