ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वाहन चोरी के मामले मे एम॰पी॰ नगर टॉप पर......

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) ऐसा लगता हैं जैसे एमपी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले मे अपना रिपोर्ट टॉप पर रखने का मन बनाए हुये हैं। वाहन चोरी के नाम से बदनाम एमपी नगर अभी भी ओर क्षेत्र के थाने के मुक़ाबले चोरी के मामले मे अव्वल नंबर पर हैं। वाहन की चोरी बदमाश चोर ज़्यादातर लांच आवर्स, शाम और रात के वक्त कर रहे हैं। बीते पाँच महीनो मे तकरीबन 50 फीसदी वारदात लंच आवर्स मे अंजाम दी गई है। यूं तो शहर के हर थाना क्षेत्र के यही हाल हैं, लेकिन वाहन चोर एमपी नगर, निशातपुरा, पिपलानी, टीटी नगर, और हबीबगंज थाना क्षेत्र मे अपने काम को अंजाम देते हैं। बढ़ रही वाहन चोरियों को देखते हुये अब पुलिस पुराने वाहन चोरो की मदद लेगी, चोरो को पकड़ने के लिए।

भोपाल शहर डीआईजी, इरशाद वली ने कहा कि- वाहन चोटी को लेकर हमने बेहतर प्लानिंग कर ली हैं। ऐसे स्थान भी चिन्हित किए हैं, जहां बार-बार वारदात हो रही हैं। यहाँ स्क्वॉयड लगाने के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। जल्द ही इसके रिजल्ट भी देंगे।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com