ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रोजा इफ्तारी ले लिए जा रहे, युवक की गोली मार कर हत्या।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) टोल वाली मस्जिद के पास इफ्तारी करने के लिए जा रहे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि  गोली मारने के बाद आरोपी खुद ही खून से लटपथ युवक को स्कूटर से अस्पताल पहुंचा कर फिर से फरार हो गए। अस्पताल पहुँचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। तलैया पुलिस को फिलहाल आरोपियों की तलाश हैं।

डीआईजी इरशाद ने बताया कि बुधवारा निवासी मोहम्मद कासिम डेटिंग-पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे टोल वाली मस्जिद के पास एक इफ्तार समारोह मे जा रहा था। रास्ते मे उसे उमर और फारुख मिल गए। तीनी कि बातचीत के दौरान उमर से गोली चली, और कासिम के सीने मे लग गई। गोली लगने के बाद उमर और फारुख, कासिम को स्कूटर पर बैठा कर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद दोनों फरार हैं। यह सारा वाक्या घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज से सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि उमर अभी तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर कर आया हैं। कोतवाली पुलिस ने उसे छेदछाड़ के एक मामले मे जेल भेजा था। पूर्व मे भी उसके खिलाफ कई अपराध के केस दर्ज हुए हैं।  

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com