ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस कि लापरवाही के चलते नहीं मिल पा रहा हैं पीड़िताओ को मुआवजा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) मप्र अपराध पीड़िता प्रतिकार योजना 2015 के अनुसार दुष्कर्म पीडिताओ को सरकार तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध करती हैं। मुआवजे के लिए आवेदन करवाने कि ज़िम्मेदारी पुलिस थाने कि होती हैं। लेकिन पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते एक भी पीड़िता को मुआवजा राशि नहीं मिल पायी हैं। राजधानी मे जनवरी से अब तक 160 से अधिक रेप केस हुए हैं।  जिसमे से जिला विधिक प्राधिकरण के पास अभी तक सिर्फ 11 पीड़िताओ के ही आवेदन पहुंचे हैं। जिसमे 4 पुलिस के द्वारा व 5 पीड़िताओ के परिजनो ने खुद भेजा हैं।  जिला विधिक खुद पत्र लिखकर पीड़िताओ की जानकारी मांग रहा हैं। लेकिन ज़्यादातर पुलिस वालों को इसकी जानकारी ही नहीं हैं। बार-बार जिला विधिक प्राधिकरण के पत्र जारी करने बाद भी पुलिस अपनी लापरवाही से वाज नहीं आ रही हैं। न ही उनके रवैये मे कोई बदलाव आ रहा हैं।  इस संबंध मे महिला अपराध शाखा के एडीजी अनवेष मंगलम का कहना है कि पीड़िताओ को मुआवजा  मिलने की जानकारी पुलिस को हैं। में कल ही पता करवाता हूँ। कि इसके लिए सही प्रक्रिया का पालन क्यो नहीं हो रहा हैं। हम जिला विधिक प्राधिकरण से भी बात करेंगे और इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com