ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एम्स मे फिर लापरवाही उजागर।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) एम्स मे एक बार फिर से मरीजो को लेकर लापरवाही का सवाब उठा हैं। गुरुवार को एम्स के अंकोलॉजी डिपार्टमेन्ट मे भर्ती मरीजो की बायप्सी जांच के लिए सैंपल लेने पहुंचे, प्राइवेट पैथोलॉजी लेब के दो कर्मचारियो के पकड़े गए। सूत्रो के मुताबिक दोनों युवको मे पैसो के बटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था, सिक्योरिटी गार्ड के पूछने पर खुद को दोनों ने दिल्ली से संचालित एक प्राइवेट पैथ लैब का टेक्नीशियन बताया। असलियत सामने आने पर दोनों युवको को पुलिस को सौंप दिया। प्राइवेट लैब कर्मचारियो ने पुलिस को बताया कि वह दो मरीजो के परिजनो के बुलाने पर सैंपल लेने आए थे। पुलिस आपराधिक मामला दर्ज करने और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया।

डिप्टी डायरेक्टर, संतोष सौहगरा, एम्स भोपाल – एम्स मे कैंसर मरीजो की बायप्सी जांच के लिए सैंपल लेने आए दो प्राइवेट लैब के कर्मचारियो के सुरक्षा गाडर्स ने पकड़ा था। दोनों को बागसेवनिया पुलिस को सौंपा था। यह जानकारी संस्थान के सुरक्षा गाडर्स ने ही दी हैं। शुक्रवार को कमेटी बनाकर इस मामले की जांच कराएंगे।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com