ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एंबुलेंस के लेट आने के कारण, महिला वकील की हुई मौत।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) जिला अदालत मे शुक्रवार सुबह 11:30 बजे एक 50 वर्षीय महिला वकील राज थधानी जिला अदालत के गेट नंबर एक के नजदीक सीने के दर्द उठने के चलते बेहोश हो गई। वकीलो ने तत्काल 108 पर पफोन करके एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन आधे घंटे इंतेजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो दोबारा कॉल सेंटर फोन किया तो जवाब मिला की एंबुलेंस अशोका गार्डन के जाम मे फसी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जिला रजिस्ट्रार शिवराज सिंह गवली और नगर निगम मजिस्ट्रेट रोहित श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुंचे। गवली ने बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से महिला वकील को जेपी अस्पताल पहुंचाया। यहाँ केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ॰ एए अग्रवाल मे जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया।

मजिस्ट्रेट एवं जिला रजिस्ट्रार, शिवराज सिंह गवली – 108 एंबुलेंस बार - बार कॉल करने के बाद भी अदालत नहीं पहुंची। अदालत मे रोज हजारो लोगो का आना - जाना रहता हैं। ऐसी व्यवस्था करेंगे कि अदालत मे आस-पास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक एक एंबुलेंस हमेशा मौजूद रहे। ताकि इस प्रकार कि घटना फिर से न हो।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com