ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भेल मेँ हजारो की संख्या मे पेड़ो की कटाई, कौन जिम्मेदार?

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) भेल के स्पोर्ट्स कॉम्ल्पेक्स मे 30 साल पहले तक दो लाख पेड़ लगे हुए थे। लेकिन आज कि तारीख मे पिछले 5 साल मे यहाँ के 50 हजार से भी ज़्यादा पेड़ कट चुके हैं। हैरानी इस्स बात की हैं कि प्रदेश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे हो रही अंधाधुंध कटाई पर भेल के किसी भी जिम्मेदार कि नज़र नहीं पड़ी हैं। यहा सरेआम पेड़ो कि कटाई कर लोग लकड़ियो का गट्ठा बना कर ले जा रहे हैं। और कोई रोकने वाला नहीं हैं। अगर यही हालत रहे हो वो दिन दूर नहीं, जब स्पोर्ट्स कॉम्ल्पेक्स पूरी तरह से पेड़ विहीन हो जाएगा। यहाँ बैखौफ पेड़ो की कटाई का एक कारण यह भी है की यहाँ पर सुरक्षा मे तैनात सीआईएसएफ के जवानो को हटाकर निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। जिससे की पेड़ो की कटाई के लिए लोगो को किसी का भी डर नहीं रहा हैं।

राघवेंद्र शुक्ला,अपर महाप्रबंधक, भेल- टाउनशिप की हरियाली पर पूरा ध्यान दिया जा रहा हैं। कई जगह पौधरोपण भी किया जा रहा हैं। कुछ लोग है, जो सूखे पेड़ उठाकर ले जा रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो रही हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com