ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर सील किए गए कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) सुरक्षा के इंतेजाम को लेकर नगर निगम के द्वारा  कोचिंग संचालको को दिया हुआ समय खत्म हुआ। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे एमपी नगर जॉन-1 की अभिषेक सोनी कोचिंग क्लासेस मे जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची। यहाँ पर टीटी नगर एसडीएम संजय  श्रीवास्तव मे संचालक अभिषेक सोनी से कहा कि दिया हुआ समय समाप्त हो गया हैं, सुरक्षा के इंतेजामात पूरे नहीं हुए। और आपने नगर निगम से व्यावसायिक लाइसेन्स भी नही लिया। इसलिए कोचिंग सील होगी। सोनी के जबाव दिया की लायसेन्स पिछले साल ही लिया था। इस पर एसडीएम ने कहा लाइसेन्स हर साल लेना होता है। नगर निगम कि टीम को इशारे देते हुए एसडीएम ने ताला लगाने को कहा। इस पर संचालक सोनी ने दो घंटे का समय मांगते हुए कहा कि मे मापदंड पूरे कर लूँगा। ताला मत लगाएंये, मैं बच्चो को कहा पढ़ाऊंगा। तहसीलदार चन्द्रशेखर श्रीवास्तव ने कहा जब तक सुरक्षा के इंतेजाम नहीं हो जाते हैं कोचिंग कि छुट्टी रखिए। टीम ने निहारिका कोचिंग, इगनाइटर एडुकॉम,राइस केस अकादमी के साथ एम पाइंट अकादमी (लाइब्रेरी) को भी सील किया। नगर निगम अफसर ने कहा व्यवस्थाए दुरुस्त होने तक छुट्टी रखो।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com