ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
10 नंबर मे अवैध पार्किंग के खिलाफ निगमायुक्त ने दिया एफआईआर का निर्देश।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) पार्किंग, ट्रैफिक और सफाई जैसे व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता और डीआईजी इरशाद वली सोमवार को 10 नंबर मार्केट पहुंचे। व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बत्रा सहित अन्य व्यापारियो से चर्चा मे अवैध पार्किंग का मुद्दा सामने आया। अफसरो मे जैसे ही मार्केट का निरीक्षण शुरू किया, पार्किंग वसूली करने वाले लड़के भाग गए। इसके बाद निगमायुक्त ने ज़ोनल अधिकारी एमपी शांडिल्य को एफआईआर दर्ज करने को कहा। थाना हबीबगंज मे दर्ज एफआईआर के अनुसार नवल सिंह गोरे, जीतू साहू और बंटी यहा गली-गलोच धमकी दे करके लोगो से पार्किंग मे अवैध वसूली करते हैं। निगमायुक्त ने सड़क किनारे रखी अवैध गुमठिया जब्त करने और 10 नंबर से लेकर 1100 क्वार्टर्स तक के क्षेत्र मे अतिक्रमण का सर्वे करने को कहा। व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बत्रा ने कहा की सफाई और मार्केट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वे नगर निगम का सहयोग करेंगे।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com