ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ के विरोध के चलते हाट शिफ्टिंग की कार्रवाई रुकी।।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ के विरोध के चलते कमला नगर पुलिस थाना से कोटरा तक सड़क पर लगने वाली कोटरा हाट की दुकाने बुधवार को बापू नगर और बिट्टन मार्केट मे शिफ्ट नहीं हो सकी। सिंह ने शिफ्टिंग के विरोध मे सब्जी की दुकाने लगाई और व्यापारियो को दुकान नहीं हटाने को कहा। सीएसपी उमेश तिवारी की मौजूदगी मे सिंह ने निगम अफसरो को धमकी देते हुए कहा पुलिस कब तक निगम अमले के साथ रहेगी। पुलिस हटी और दुर्घटना घटी। लेकिन, प्रशासन ने हाट शिफ्टिंग की कोशिश जारी रखी। स्लोगन हाट की शिफ्टिंग करने पहुंचे नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के बीच दिन भर विवाद होता रहा। शाम को जनसम्पर्क मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पीसी शर्मा ने व्यापारियो ने बातचीत कर, हाट शिफ्टिंग की कार्रवाई को रुकवा दिया।  साल के अंत मे भोपाल मे नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। इस कारण भाजपा और कॉंग्रेस नेता सड़क पर बाजार लगने से होने वाले ट्रैफिक जाम से लोगो को होने वाली परेशानी को अनदेखा कर हाट शिफ्टिंग का विरोध कर रहे हैं। कलेक्टर तरुण पिथौड़े का कहना हैं कि कोटरा हाट को बिट्टन मार्केट मे शिफ्ट करने का प्लान बदल दिया गया हैं। यह बदलाव क्षेत्रीय रहवासियो के सुझाव पर किया गया हैं। अब व्यापारी सड़क के एक ओर ही दुकान लगाएंगे। इस हाट को बापू नगर मे शिफ्ट किया जाएगा।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com