ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बेटी के पसंद की शादी करने पर, परिजनो ने युवक के घर मचाया हँगामा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) बेटी ने की घर से भागकर मनपसंद के लड़के से शादी जिसके चलते घर वालों ने मचाया हँगामा। इलाहाबाद की एक युवती ने गुजरात के एक प्राइवेट कंपनी मे काम करने वाले ऋतुराज सिंह से 5 जुलाई को भड़भड़ा के पास एक रेस्तरा मे शादी की और छह जुलाई को नगर निगम मे शादी का रजिस्ट्रेशन करा लिया था। युवती के घर वालों को यह शादी नागवार हो रही हैं। ऋतुराज के पिता ने बताया कि- युवती के दादा मुरारीलाल अग्रवाल, पिता पवन अग्रवाल, बुआ सीमा अग्रवाल, फूफा मनोज अग्रवाल जानकारी मिलने पर युवक ऋतुराज के घर पहुंचे ओर  युवक के पिता ओर माँ के साथ दुर्व्यवहार किया।  जिससे युवक की माँ की तबीयत बिगड़ने पर मुश्किल से वे रवाना हुए। इसके बाद से धमकियाँ मिल रही हैं, पुलिस भी दबाव बना रही हैं।

इन सब मामलो के चलते युवती दीक्षा ने एक वीडियो जारी कर कहा- मेरा दीक्षा अग्रवाल राजपूत हैं। मैंने ऋतुराज सिंह राजपूत से पाँच जुलाई को पूरे होश-हवास मे मर्जी से शादी की हैं। मैं ऋतुराज के साथ खुश हूँ। मेरे दादा पूर्व उप महापौर मुरारीलाल अग्रवाल, पिता पवन अग्रवाल, बुआ, फूफा और दुबे जी आप लोगो से निवेदन हैं की आप पुलिस प्रशासन ओर पॉलिटिकल पावर का यूज करके हमे तंग करना बंद कर दे। मैं पति के साथ सुख चैन से जीना चाहती हूँ। यदि हमारे साथ कुछ भी गलत होता हैं तो उसके जिम्मेदार मेरे पिता, फूफा, बुआ होंगे।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com