ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
300 डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से, मरीज हुए परेशान।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) 7वे वेतनमान को बढ़ाने की मांग को लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज से संबध्द हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल के 300 डॉक्टर्स ने हड़ताल की। जिसके चलते मरीजो को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी का ऑपरेशन टला तो कोई बिना इलाज के ही वापिस लौट गया। वही, हमीदिया अस्पताल के सीनियर डॉक्टर के हड़ताल पर होने के कारण 40 मरीजो के ऑपरेशन गुरुवार तक के लिए टल गए हैं। इतना ही नहीं ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 2400 मरीजो मे से 500 मरीजो को इलाज के बिना ही लौटना पड़ा।  मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गौर ने बताया कि प्रदेशभर के 13 मेडिकल कॉलेज के 3300 डॉक्टर हड़ताल पर रहे हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार ने एक भी डॉक्टर के खिलाफ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मे अत्यावश्यक सेवा कानून (एस्मा) के तहत कोई भी कार्रवाई नहीं की। 

मरीजो की जुवानी...... 

  • गोपी  सिंह, निवासी रायसेन डॉक्टर ने बुधवार को मुंह के ऑपरेशन की तारीख दि थी। मंगलवार रात से खाना पीना बंद कर दिया गया था। बताया गया था की बुधवार को सुबह ऑपरेशन होगा इसलिए रात ने कुछ खाना नहीं हैं। लेकिन दोपहर के 12बजे तक ऑपरेशन का कोई पता नहीं, साथ ही भूख प्यास से बुरा हाल हैं। 

पल्लवी जैन गोविल,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग एवं प्रभारी पीएस चिकित्सा शिक्षा-  डॉक्टर्स के सातवे वेतन की मांग को पूरा करने को लेकर मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। अस्पतालो की स्वास्थ्य सेवाए प्रभावित न हो इसलिये एस्मा लगाया गया था। चूंकि डॉक्टरो से बातचीत हो रही थी। इसलिए किसी डॉक्टर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com