ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बेकाबू हुए सुरेन्द्रनाथ बोले- हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर खून बहेगा, ओर यह खून कमलनाथ का होगा।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) भाषण के दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र्नाथ की फिसली जुबान, कहा सड़कों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का खून बहेगा। गुमठियां हटाए जाने के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह (मम्मा) ने गुरुवार को शब्दों की मर्यादा तोड़ दी। उन्होंने गुमठियां हटाने और झुग्गीवासियों को मिल रहे भारी बिजली बिल को लेकर रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया।  इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए अपशब्द कहते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। गुमठी व्यवसायियों से नारे लगवाते हुए मम्मा बोले- हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़कों पर खून बहेगा। फिर बोले- और यह खून कमलनाथ का होगा।  यहां से वे लोगों के हुजूम के साथ विधानसभा का घेराव करने निकले। हालांकि पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ, पार्षद जगदीश यादव, दिनेश पांडे, गुड्डा शुक्ला, नरेश यादव, अशोक माली, ज्योति वर्मा, वंदना परिहार, बल्लू पाल, नीकेश श्रीवास्तव समेत 10 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा- ये तरह के अपशब्द उचित नहीं। सुरेन्द्रनाथ हो या कोई और। हर किसी को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। मैं इस मामले की सारी जानकारी लूँगा।   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com