ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बिजली कटौती को लेकर भड़के लोग, दफ्तर मे तोडफोड और कर्मचारी साथ की मारपीट।


भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) बिजली की कटौती से गुस्साए लोगो ने बिजली कंपनी के कार्यकर्ताओ के साथ की मारपीठ। दो कर्मचारी हुए घायल। दत्तपुरा सब स्टेशन पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे बिजली कटौती से नाराज दर्जनभर लोगों ने हमला बोल दिया। दत्तपुरा डीसी पर 10-12 लोग पहुंचे और उन्होंने सहायक यंत्री शैलेंद्र पटले को तलाशते हुए जेई निखिल कुमार सहित लाइनमैन राधाचरण जादौन व मीटर रीडर सुनील राठौर को लाठियो से पीटना शुरू कर दिया। मीटर रीडर सुनील राठौर के सिर, दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। लाइनमैन की पीठ व हाथ में चोट आई हैं। इसके अलावा मनोज श्रीवास नामक मीटर रीडर को पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लोगो कि नाराजगी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इलाके में रोज पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com