ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुल्तानिया अस्पताल मे आया चोरियो का मौसम।

भोपाल(सुलेखा सिंगोरिया) सुल्तानिया अस्पताल के हाल कुछ यूं बेहाल हो गए हैं कि आए दिन अस्पताल मे बढ़ रही हैं चोरी कि वारदाते हालही मे ऑपरेशन कर रही सीनियर डॉक्टर आभा जिंदल का ओटी से जेवर चोरी होने का मामला सामना आया हैं। जांच अधिकारी जसराम गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह डॉ॰ जिंदल अपनी घड़ी और कंगन उतारकर हैंडबैग मे रखकर, हैंडबैग को ऑपरेशन थिएटर मे रख दिया और किसी मरीज का ऑपरेशन करके लगी। ऑपरेशन के बाद जब बैग उठाया तो उसमे कंगन नहीं थे। घटना कि शिकायत तलैया पुलिस से की। कंगन की कीमत करीब 60 हजार रुपए आँकी गई हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस का मानना हैं की यह अस्पताल के स्टाफ का ही काम हैं। क्योकि ओटी मे किसी बाहर के व्यक्ति का जाना मुमकिन नहीं हैं। ऐसा ही अस्पताल मे करीब 20 दिन  पहले भी चोरी का मामला सामने आया था, जहां ऑपरेशन के लिए जा रही महिला मरीज से अज्ञात महिला ने जेवर उतरवा लिए थे। पुलिस अभी तक उस मामले के आरोपी का पता भी नहीं लगा पाई की एक और मामला सामने आ गया हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com