ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरटीओ ऑफिस मे एजेंटो ने किया हँगामा।

भोपाल। सोमवार दोपहर को आरटीओ में बड़ी संख्या में पहुंचे एजेंटो ने किया जमकर हँगामा। सभी सबसे पहले फिटनेस सेक्शन में घुस गए, लेकिन कुछ ही मिनट बाद वे वहां से निकलकर आरटीओ संजय तिवारी के ऑफिस की तरफ चले गए। उनके ऑफिस में नहीं होने के कारण सभी एक-एक कर दूसरे अधिकारियों के ऑफिस में भी गए, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। काफी देर तक एजेंट यहां-वहां भटकते रहे और हंगामा करते रहे। लंच टाइम होने से कोई भी अधिकारी ऑफिस में नहीं था। हंगामे के पीछे नियमित लाइसेंस की फीस बढ़ाए जाने का कारण बताया जाता है। हालांकि इस संबंध में न तो एजेंट और न ही आरटीओ का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार हुआ। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com