ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सुलह कराने के बदले मे मिली युवक को जानलेवा गोली।

भोपाल। झगड़े को सुलझाने की कोशिश मे एक युवक को मारी गोली। वजह बस इतनी सी थी कि युवक जुबेर उन्हे बवाल करने से रोक रहा था। टीआई जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह चौहान ने घटना को विस्तारपूर्वक बताया कहा कि 16 जुलाई कि रात 12 बजे हुई वारदात के वक्त जुबेर अपने दोस्त अजीम को छोड़ने करोंद जा रहा था। नीलम पार्क के सामने जुबेर को किसी ने पीछे से आवाज दी। जुबेर ने रुककर देखा दो पक्षो मे बहस हो रही थी। जुबेर मानवता के चलते बीच बचाव के लिए बीच मे आ गया। तभी उसके दाहिनी कंधे पर गोली लग गई। जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कि। जांच के दौरान पुलिस को पता चला जुबेर को गोली मारने वाले आरोपी मंजर अपार्टमेंट मे छिपे हुए हैं। दावा देकर पुलिस ने चार आरोपी शुजालपुर निवासी गुड्डू उर्फ, इमरान, शादाब बेग, मंगलवारा निवासी अकरम मंडी, शोएब खान और जिया उर्फ शहीद को गिरफ्तार किया। गोली शुजालपुर के वार्ड नंबर एक से भाजपा पार्षद गुड्डू उर्फ इमरान के साथ आए सब्जी व्यापारी ने मारी थी। दरअसल, इमरान से पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि डेढ़ साल पहले उसकी बहन कि शादी बरखेड़ी निवासी वसीम रजा से हुई थी। वसीम का निकाह मेरी बहन के साथ हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं हुई तो वसीम ने दस दिन पहले मेरी बहन को मायने छोड़ दिया। बोला दूसरी शादी करूंगा। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना तो इमरान अपने बहनोई को सबक सीखने के लिए अपने बदमाश दोस्तो के साथ भोपाल आया था।  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com