ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टोल प्लाजा पर खड़े एक ट्रक से टकराई कार। मौके पर पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल।

ग्वालियर। पुष्यगिरी तीर्थ से लौट रहे दंपत्ति की कार एक ट्रक मे टकराई जिससे पति गंभीर रूप से घायल, वही पत्नी कि मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, उद्योगपति और ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल जैन संत मुनिश्री प्रसन्नसागर जी के जन्मोत्सव पर पुष्यगिरी तीर्थ गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बुधवार रात 8 बजे देवास से ग्वालियर के लिए निकले। प्रशांत के साथ उनका ड्राइवर भी था, लेकिन उन्होंने उसे अन्य गाड़ी में भेज दिया और कार खुद चलाते हुए ग्वालियर के लिए निकले थे। देर रात ब्यावरा - बीनागंज के बीच टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी रेणु की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशांत फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के साले हैं। इस घटना ग्वालियर के व्यापार जगत में शोक की लहर है। 

चांचौड़ा थाना प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि- गाड़ी रफ्तार में थी। साथ ही दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। जैसे ही गाड़ी टकराई तो एयरबैग भी नहीं खुले।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com