ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के 254 करोड़ रु के बेनामी शेयर आयकर विभाग ने किए जब्त।

भोपाल। आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के 254 करोड़ रु. के बेनामी शेयर को जब्त किया। आरोप है कि रतुल पुरी ने यह राशि ऑप्टिमा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. में एफडीआई निवेश के जरिए हासिल हुई। एक अन्य कंपनी एचईपीसीएल के नाम पर उन्होंने सौर पैनल आयात करने के लिए ज्यादा चालान बनाए और उसके जरिए 254 करोड़  कमाए। यह रतुल की एक शेल कंपनी है, जिसका संचालन दुबई में राजीव सक्सेना करता था। वह भी इस अगस्ता वेस्टलैंड (हेलिकॉप्टर) घोटाले का आरोपी है और ईडी की गिरफ्त में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली की अदालत में विशेष जज अरविंद कुमार के समक्ष दायर अंतरिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान यह आरोप मे कहा था कि रतुल अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में रकम हासिल की थी। फिलहाल अदालत ने रतुल की गिरफ्तारी पर एक दिन के लिए रोक लगा दी थी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com