ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अनिवार्यता के बाद भी सक्रिय सदस्यता अभियान की बैठक में नहीं पहुंचे 15 भाजपा विधायक।

भोपाल। गुरुवार को सक्रिय सदस्यता के लिए बुलाई गई भाजपा की बैठक में सूचना मिलने के बाद भी 15 विधायक नहीं पहुंचे। जबकि इस बैठक में आना सभी के लिए अनिवार्य था। विधानसभा में दो विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद पनपे सियासी हालात फिलहाल भाजपा के पक्ष में बनते दिखाई नहीं दे रहे। क्रास वोटिंग मे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल भी शामिल हैं। भाजपा विधायकों को प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण ने दो से तीन बार फोन करके सूचना भी दी। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ सीनियर विधायकों ने तो अपनी व्यस्तता बता दी, लेकिन कई बिना वाजिब कारण बताए गायब रहे। वही बैठक में सुहास भगत, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राकेश सिंह दिल्ली में चल रहे संसद के मानसून सत्र के बीच इस बैठक के लिए भोपाल आए। उन्होंने बैठक की शुरुआत में जिलावार खड़े करके लोगों से पूछा कि कहां से कौन विधायक आया। इसमें 15 विधायकों के नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई। बाद में राकेश ने मीडिया से कहा कि भाजपा के कई विधायकों ने प्रदेश संगठन से शिकायत की है कि कांग्रेस के लोग संपर्क कर उन्हें प्रलोभन दे रहे हैं। बावजूद इसके हम एक-साथ हैं। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com