ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कॉंग्रेस मंत्री जीतू पटवारी का भाजपा विधायको पर वार कहा- अभी तो दो दांत टूटे हैं, बत्तीसी भी टूटेगी।

भोपाल। विधानसभा में क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा, कॉंग्रेस के विधायको के बीच चल रही तानाशाही। भाजपा के दो विधायकों के कांग्रेस को समर्थन करने के बाद मची राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि अभी तो दो दांत टूटे हैं, विपक्ष के नेताओं के ऐसे ही बयान आते रहे तो बत्तीसी टूटेगी। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने यह बात कही। पीसीसी में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भार्गव कहते हैं कि भाजपा विधायक लोहे के चने जैसे हैं। भार्गव व भाजपा के अन्य नेता बयान दे रहे हैं कि सरकार लंगड़ी है, सरकार गिरा देंगे, सरकार हमारे रहमोकरम पर है। भार्गव को भाजपा वाले ही नेता प्रतिपक्ष नहीं मानते। इधर, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दोहराया कि कमलनाथ कृष्ण हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की जीत होगी। पांडव पूरे पांच साल भाजपा के कौरवों पर भारी पड़ेंगे। शर्मा ने हाल में संपन्न विधानसभा सत्र में पारित हुए विधेयकों की जानकारी भी दी। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com