ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तीन तलाक देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

नूह हालही मे सरकार द्वारा तीन तलाक पर मंजूरी के बाद हरियाणा के नूह जिले में पुलिस ने तीन तलाक देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने खेड़ली गांव की साजिदा ने पति सलाउद्दीन (23) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इससे नाराज सलाउद्दीन ने अपनी सास को फोन किया। उसने सास से बातचीत के दौरान तीन बार तलाक बोला। उसके बाद कहा- जा, तेरी बेटी को तलाक दे दिया क्योंकि उसने मुझ पर केस दर्ज कराया था। अब अपनी बेटी कहीं भी रखो, मुझे इसकी कोई जरूरत नहीं है। अगर मुझे कहीं मिल गई तो उसे जान से मार दूंगा। साजिदा और सलाउद्दीन की शादी दो साल पहले हुई थी। साजिदा के मुताबिक ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। इसलिए उसने थाने में दहेज और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com