ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
ब्रिटिश टूरिस्ट ने 68 हजार का बिल देने से किया इंकार, कोर्ट ने चार माह की सुनाई सजा।

इबीजा। स्पेन के इबीजा आइलैंड में 42 वर्षीय ब्रिटिश टूरिस्ट ने सा पुंटा होटल में ब्रिटिश टूरिस्ट ने नशे में 55 हजार रुपए की शैंपेन की बोतल ऑर्डर की थी। खाने-पीने के बाद जब उसे 68 हजार का बिल दिया तो उसने बिल चुकाने से मना कर दिया। इस पर कोर्ट ने उसे चार माह जेल की सजा सुनाई है। दरअसल, यहां के सा पुंटा होटल में ब्रिटिश टूरिस्ट ने नशे में 55 हजार रुपए की शैंपेन की बोतल ऑर्डर की थी। खाने-पीने के बाद जब उसे बिल दिया तो उसने बिल चुकाने से मना कर दिया।

टूरिस्ट ने कहा- उसने यह ऑर्डर गलती से दे दिया था। इस कारण वह इसे नहीं चुकाएगा। इसके बाद रेस्तरां ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

बिल की रकम चुकाने पर सजा माफ होगी
2 अगस्त को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 4 महीने जेल की सजा सुनाई। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा- आरोपी कभी भी बिल की रकम चुकाकर सजा से बच सकता है। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com