ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कमलनाथ ने अंबानी को प्रदेश मे निवेश का न्योता दिया।

मुंबई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार रात को मुकेश अंबानी के साथ होटल ताज पैलेस मे डिनर किया। डिनर के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि मप्र सरकार के साथ मिलकर जियो नेटवर्क का इस्तेमाल महिला सुरक्षा और क्राइम की जांच व अपराधियों की ट्रेकिंग में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेजन और वॉलमार्ट की तरह रिलायंस ग्लोबल लॉजिस्टिक हब बेंगलुरू व मुंबई के बाद मप्र को तीसरा हब बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मप्र में डाटा उपयोग साउथ कोरिया व ब्रिटेन से भी ज्यादा है, इसलिए संभावनाएं अच्छी हैं। कमलनाथ ने अंबानी से कहा कि एग्रो और फूड प्रोसेसिंग में रिलायंस निवेश कर सकता है। रिलायंस और मप्र सरकार एग्री सेक्टर में विकास के लिए पार्टनर बन सकते हैं। चर्चा के दौरान अंबानी ने कहा कि मप्र हमारे लिए प्रमुख निवेश राज्यों में आता है।  अंबानी के बाद कमलनाथ गुरुवार को ब्रेकफास्ट पर मिलिंद देवड़ा और लंच पर कुमार मंगलम बिड़ला से बात करेंगे। शुक्रवार की सुबह वे टाटा समूह के चंद्रशेखर से मुलाकात करेंगे। मप्र इस बार निवेश के संभावित सेक्टरों को उद्योगपतियों के सामने रखेगा। इसमें लॉजिस्टिक्स, न्यू टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एग्रो व फूड प्रोसेसिंग, एग्रीकल्चर प्रोड्यूस, ऑटो और प्लास्टिक आदि के क्षेत्र शामिल होंगे। कमलनाथ ने मुंबई जाने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि उद्योगपतियों से चर्चा कर यह जानने की कोशिश भी करूंगा कि निवेश को लेकर उनकी क्या सोच है? हमारी निवेश नीति उनके लिए कैसी है? मुख्यमंत्री के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी भी मुंबई पहुंचे। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com