ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रोजगार और विकास के विषय पर चर्चा करने के लिए सीएम कई बड़े व्यापारिक घरानो से मिले।

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को मुंबई पहुंचे थे।  उनकी बुधवार की रात को रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात हुई और कई प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। गुरुवार को कमलनाथ ने अपने मुंबई दौरे के दौरान कई बड़े औद्योगिक घरानों से नाता रखने वाले प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य में निवेश के संदर्भ में चर्चा की। बिड़ला उद्योग समूह के कुमार मंगलम बिड़ला ने राज्य में 100 हाईटेक गौशालाएं बनाने पर सहमति जताई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहल पर बिड़ला उद्योग समूह के कुमार मंगलम बिड़ला ने मध्य प्रदेश में 100 हाईटेक गौशालाओं का निर्माण करने पर अपनी सहमति दे दी है. ये गौशालाएं अगले 18 महीनों में बिड़ला समूह की सामाजिक जिम्मेदारी निधि (CSR) से बनाई जाएंगी। कमलनाथ ने रोजगार निर्माण के लिए नए उद्योगों में निवेश संभावनाओं को रेखांकित किया।। मुख्यमंत्री ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के प्रबंध संचालक पवन गोयनका से ई-रिक्शा और ई-ऑटो निर्माण की संभावनाओं पर भी चर्चा की, कमलनाथ ने कहा कि आर्थ‍िक रूप से कमजोर वर्गो के लिए आवास उपलब कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का क्षेत्र है. देश के अन्य राज्यों में इस दिशा में हुए कामों का अध्ययन कर मध्यप्रदेश के लिए एक आदर्श नीति बनाई जाएगी कमलनाथ ने कहा कि निवेश और विश्वास परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं. मध्यप्रदेश विश्वास का वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि निवेश के साथ-साथ रोजगार निर्माण हो। रोजगार के बिना औद्योगिक विकास मध्य प्रदेश जैसे राज्य के लिए अर्थपूर्ण नहीं है. राज्य में कौशल संपन्न, प्रतिभाशाली और मेहनती युवा शक्ति की कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ रोजगार के अवसर चाहिए। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लिए अलग से निवेश नीति बनाई जाएगी। सभी क्षेत्रों की आवश्यकताएं अलग-अलग होती हैं। एक ही नीति सभी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ड्राई पोर्ट, सैटेलाइट शहर, उच्चस्तरीय कौशल विकास केंद्र, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाना है। कमलनाथ की सीआईआई के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश' के इंटरैक्टिव सेशन में प्रमुख औद्योगपतियों के साथ बैठक हुई।  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com