ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुमठियों के विरोध में सैकड़ो की तादात मे सड़कों पर उतरे छात्र और रहवासी।

भोपाल।(सुलेखा सिंगोरिया) प्रदेश के बड़े व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर में नगर निगम द्वारा रखवाई जा रही गुमठियों के विरोध में गुरुवार को 5 हजार छात्र सड़क पर उतर गए। वह विरोध करते हुए पूरे मार्ग पर खड़े हो गए और कहा- हम यहां पर पर गुमठियां नहीं रखने देंगे। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन से 4 बजे के बाद एमपी नगर जाम हो गया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने उन्हें समझाइश दी और नगर निगम ने गुमठियां उठाईं, इसके बाद ही वह सड़क से हटे।    

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह 6 बजे नगर निगम का अमला आया और एमपी नगर में रेल पटरियों के 200 से ज्यादा गुमठियां रखवाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और बाद में कोचिंग संचालकों ने भी विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि हम अपनी गाड़ियां कहां पार्क करेंगे।विरोध करने वाले सैंकड़ों छात्र निगम और जिला प्रशासन के वाहनो पर चढ़ गए। इससे रचना नगर अंडरब्रिज के पास से रेलवे लाइन किनारे रोड जाम हो गई। शाम साढ़े पाँच बजे के बाद जब छात्र कोचिंग लौटे तक सड़के खुली। इधर, एमपी नगर जोन वन और जोन टू के रहवासियों की ओर से गुमठियां लगने के विरोध में निगम प्रशासन को लीगल नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि यह बीडीए की जमीन है, यहां के रहवासी सालाना लीज और भू-भाटक जमा कर रहे हैं। नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स भी दे रहे हैं। रोड बनाने के लिए भी आठ साल पहले निगम को डेवलपमेंट चार्ज दिया गया है। इसके बाद भी गुमठियां रखवाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com