ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्लेटिनम प्लाजा के सामने खुले गड्डे मे गिरकर एक युवक की हुई मौत।

भोपाल। स्मार्ट सिटी के तहत पुराने माता मंदिर बस स्टॉप के पास निर्माणाधीन सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत। घटनास्थल के करीब ही युवक की बाइक खड़ी मिली हैं। वह किन परिस्थितियों में गड्ढे में गिरा, फिलहाल ये खुलासा नहीं हुआ है। टीटी नगर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे प्लेटिनम प्लाजा के सामने गड्ढे में एक युवक का शव नजर आने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी से पता चला की शव आई टाइप क्वार्टर, पुराना माता मंदिर के पास रहने वाले 38 वर्षीय हेमंत रैकवार का हैं हेमंत टेंट हाउस संचालक थे। बताया जा रहा हैं कि गुरुवार रात हेमंत दोस्तों से मिलने बाइक से प्लेटिनम प्लाजा के पास आए थे। उनकी बाइक गड्ढे से करीब 50 मीटर दूर खड़ी मिली है। वह यहां किन परिस्थितियों में पहुंचे फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना हैं कि पीएम रिपोर्ट के बाद तय होगा कैसे हुई मौत।   

इधर, मृतक के भाई ने गड्ढा खोदने वाली एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा है कि यदि इस गड्ढे को चारों तरफ से ढंका गया होता तो आज मेरे भाई की जान बच जाती, क्योंकि उसमें केवल आधा फीट पानी था, जिसमें कोई डूब नहीं सकता। 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com