ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नाबालिग को बालिग बनाकर जबरन निकाह कर 7 महीने तक किया दुष्कर्म, फिर घर से निकाला,

भोपाल। कोचिंग से लौट रही आठवीं की छात्रा को अगवा कर एक युवक ने उससे जबरन निकाह कर लिया। टीआई जहीर खान के अनुसार शाहजहानाबाद इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है। बीती 24 जनवरी की शाम वह कोचिंग से घर लौट रही थी। मोहल्ले में रहने वाला आमिर अली ने उसका रास्ता रोका और अगवा कर लिया। आरोपी ने छात्रा के भाई को जान से मार देने की धमकी दी थी। आरोपी ने छात्रा की मार्कशीट में लिखे जन्म वर्ष 2004 में से एक अंक को ब्लेड से मिटा दिया। 4 की जगह उसने जीरो लिखा और मार्कशीट दिखाकर एक धार्मिक स्थल पर छात्रा से जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया और सात महीने तक ज्यादती करता रहा। बीती 17 अगस्त को उसने मारपीट कर छात्रा को घर से भगा दिया। आरोपी ने जब छात्रा को घर से भगाया तो वह मायके आ गई। यहां आकर पूरा वाकया परिवार को बताया। इसके बाद शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर आमिर के खिलाफ ज्यादती, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करवाया। पुलिस फिलहाल आमिर को फरार बता रही है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com