ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गांजे के पाँच तस्करो के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3.75 क्विंटल माल जब्त।

भोपाल। राजधानी की पिपलानी थाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश के मलकानगिरी राजमुंदरी बॉर्डर से गांजे की 3.75 क्विंटल खेप लाने वाले 5 तस्करों को पिपलानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गिरोह भोपाल और सीहोर में गांजे की सप्लाई करते थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 20 लाख आंकी गई है। 

डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि एक सटीक सूचना के बाद पिपलानी पुलिस ने इन तस्करों को हथाईखेड़ा रोड आनंद नगर से पकड़ा है। पता चला था कि गांजे की बड़ी खेप पिकअप जीप और अल्टो कार में भरकर लाई जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक जीप और एक कार को संदेह के आधार पर रोका। चैक करने पर पिकअप के पिछले हिस्से में लोहे के 6 ऑयल ड्रम मिले, ड्रम होल में पुलिस ने लोहे की रॉड डालकर चैक किया तो ऑयल मिला। बारीकी से देखने पर पता चला कि ड्रम होल में अंदर की ओर उतनी ही परिधि का पाइप ड्रम की तलहटी तक फंसा था। ऑयल ड्रम और बैग मे गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप, कार, लोहे के छह ड्रम और 3.75 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत पुलिस ने 40 लाख रुपए आंकी है। एएसपी संजय साहू ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही गांजे की खेप उठाने आंध्र प्रदेश के मलकानगिरि राजमुंदरी बॉर्डर सड़क मार्ग से गए थे। पता चला है कि ऐसा वे पहले भी कई बार कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में सीहोर निवासी हमीद अली, वहीद खान, पीर खां, शहीद खान और शफीक अली उर्फ शप्पू शामिल हैं।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com