ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
निजी जीवन कि परेशानियों के चलते आत्महत्या करने ट्रैक पर लेटी डॉक्टर महिला को डीएसपी पराग खरे ने बचाया।

भोपाल। ट्रेन से कटकर जान देने जा रही महिला डॉक्टर को ट्रैफिक डीएसपी पराग खरे ने वक्त रहते बचाया। एक गुमठी वाले की सूचना पर डीएसपी उसके पास पहुंचे तो महिला झूमाझटकी पर उतर आई। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार डीएसपी ने महिला को ट्रैक से दूर किया, यहां महिला पुलिसकर्मियों ने महिला की काउंसलिंग की, तब जाकर वह थोड़ी नॉर्मल हुई। डीएसपी ने बताया कि करीब सवा तीन बजे, मैं रचना नगर अंडरब्रिज से एमपी नगर तरफ आ रहा था। तभी एक गुमठी वाले ने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई और बोला एक महिला रेलवे ट्रैक की ओर गई है। बिलखते हुए कह रही थी- मैं मर जाऊंगी। ये सुनकर मैं ट्रैक की ओर दौड़ा। देखा कि महिला ट्रैक पर लेटी है। तभी हबीबगंज स्टेशन की ओर से ट्रेन आने की आवाज आई। मैं घबरा गया। उसे ट्रैक से खींचने लगा। जिंदगी से शायद वह बेहद नाराज थी। हाथ छुड़ाने लगी। इस जद्दोजहद में मेरी वर्दी फट गई। उसने हाथ छुड़ाया और भोपाल स्टेशन की ओर भागकर दोबारा ट्रैक पर लेट गई। मैंने फिर उसे खींचकर ट्रैक से दूर किया। इसके 40 सेकंड बाद ही उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई।


एमपी नगर टीआई मनीष राय के मुताबिक मंडी बामोरा की रहने वाली महिला बीएचएमएस डॉक्टर है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति अलग रहता है। पारिवारिक उलझनों के कारण वह तनाव में थी। थाने में महिला पुलिसकर्मियों की मदद से काउंसलिंग करवाई गई। भाई को बुलाकर महिला को उसके हवाले कर दिया गया है। अब वह नॉर्मल है। फिर भी परामर्श केंद्र में काउंसलिंग करवाई जाएगी।  

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com