ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बढ़ रही चोरी की वारदात लेकिन पुलिस सुस्त और चोर चुस्त।

भोपाल। महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले बाइक सवार दो बदमाश फिर सक्रिय हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाशो का पता नहीं लगा पाई हैं, वही, बदमाश युवक बरदात पर वारदात करे जा रहे हैं। चोरो के सामने पुलिस की सुस्ती का अंदाजा इन वारदातो से लगाया जा सकता हैं। पुलिस की चैकिंग को चुनौती देते हुए वे लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को बदमाशों ने ढाई घंटे के भीतर कोतवाली व अरेरा कॉलोनी में दो महिलाओं को निशाना बनाया। पंजाब नेशनल बैंक के पास, मारवाड़ी रोड निवासी 35 वर्षीय स्वाति गर्ग गुरुवार सुबह पौने आठ बजे बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी। स्टाप पर पहुंचकर वे स्कूल बस का इंतजार कर रहीं थी। बस नहीं आई तो वे मोबाइल पर बस की लोकेशन देखने लगी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक उनके नजदीक पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट करके खड़ा हो गया, जबकि उसका साथी चलते हुए महिला के सामने रोड पर पहुंचा। पहले तो वह इधर-उधर देखता रहा और उसके बाद महिला के पीछे जाकर गले पर झपट्टा मारकर ढाई तोला वजनी सोने की चेन खींची और साथी के साथ बाइक से भाग निकला। स्वाति ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश गायब हो चुके थे। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com