ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जिला मलेरिया विभाग के लार्वा सर्वे के बाद भी, डेंगू मरीजो का आंकड़ा 30 के पार।

भोपाल। राजधानी शहर में डेंगू पॉज़िटिव मरीजो की संख्या 90 के पार पहुंच गई है। डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला मलेरिया विभाग शहर में 55 टीमो की और से लार्वा सर्वे और लार्वा नष्ट कराने की कार्रवाई का दावा करने के बाद, सामने आया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में छह और मरीजो में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 30 से ज्यादा मरीज अगस्त महीने में ही सामने आए हैं। पिछले तीन दिनो में डेंगू के 15 से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकि दो मरीज चिकनगुनिया के भी सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दस्तक अभियान समाप्त हुए तीन दिन हो चुके हैं, बावजूद इसके अब तक आशा कार्यकर्ताओ की टीम को लार्वा सर्वे के काम नहीं लगाया गया है। इसके लिए अभी पत्राचार ही किया जा रहा है। जबकि, आशा कार्यकर्ताओ की 85 टीम बनाकर शहर के प्रत्येक वार्ड में सक्रिय करने का निर्णय पहले ही हो चुका है। अब तक सर्वे शुरू हो जाना चाहिए था।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com