ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बड़े इंतज़ार के बाद मंत्रियो के बीच हुआ विभाग का बंटवारा।

बेंगलुरु। कर्नाटक में तकरीबन एक हफ्ते के इंतजार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया. इस बार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को गोविंद करजोल, अश्वथ नारायण और लक्ष्मण सावदी तीन उप मुख्यमंत्री दिए गए हैं जिनमें से एक लिंगायत एक वोक्कालीग्गा और एक दलित हैं। येदियुरप्पा को पहली बार उनको तीन उप मुख्यमंत्री दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में हारे लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी, जो विधानसभा मे 'पोर्न गेट' की वजह से सुर्खियों में आए थे, अब उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उन्हें ट्रांसपोर्ट पोर्टफोलियो भी दिया गया है। दूसरे उप मुख्यमंत्री हैं डॉ अश्वत नारायण, कहा जाता है कि इस वोक्कालीग्गा नेता ने जेडीएस-कांग्रेस की बगावत में अहम भूमिका निभाई थी। इन्हें उच्च शिक्षा और सूचना तकनीक विभाग दिया गया है। कर्नाटक में सूचना तकनीक और बायोटेक्नालॉजी का पोर्टफोलियो महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस क्षेत्र में कर्नाटक देश में लीडर की भूमिका में है।

तीसरे उप मुख्यमंत्री हैं दलित नेता गोविंद करजोल जिन्हें समाज कल्याण और पीडब्लूडी विभाग दिए गए हैं। गृह मंत्रालय येदियुरप्पा के भरोसेमंद लिंगायत नेता बसवराज भोमई को दिया गया है।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com