ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दूरदर्शन में उर्दू न्यूज रूम के प्रभारी के घर मे हुई तीन लाख के जेवर की चोरी।

भोपाल। पूरे परिवार के साथ मार्केट घूमने गए दूरदर्शन में उर्दू न्यूज रूम प्रभारी सैय्यद काजिम साजिद के सूने मकान से करीब तीन लाख के जेवर की हुई चोरी। चैनल गेट का ताला तोड़कर बदमाशों ने एक घंटे के भीतर दिया वारदात को अंजाम। चटाईपुरा, बुधवारा निवासी 64 वर्षीय सैय्यद काजिम साजिद दूरदर्शन में उर्दू न्यूज रूम के प्रभारी हैं। रविवार शाम छह बजे वे परिवार के साथ न्यू मार्केट गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटे तो चैनल गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सभी अलमारियां खुली और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उनकी सूचना पर तलैया पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है। ये जेवर उन्होंने बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई करीबी को सकताहैं।  जिसे उनके बारे में हर बात की जानकारी थी।

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com