ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आयकर रिटर्न फाइल मे 5 नहीं 30 मिनट का समय।

भोपाल। आयकर विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के कारण पहली बार टीडीएस का भुगतान करके पेमेंट लेने वाले सभी लोगों को आयकर रिटर्न भरना है, लेकिन आयकर रिटर्न फाइल करने के लिए केवल 4 दिन का समय बाकी है। लेकिन राजधानी में अब तक तीन लाख में से 90 हजार लोगो ने रिटर्न फाइल नहीं किया है। देरी से मिली जानकारी के चलते अधिकांश लोगों अब तक लोग यह मानकर चल रहे थे कि पेमेंट छोटा होने के कारण उन्हें आयकर रिटर्न फाइल ही नहीं करना पड़ेगा। लेकिन जुलाई और अगस्त में टीडीएस काटकर भुगतान लेने वाले सभी लोगों को आयकर के नोटिस मिले हैं। उन सबको आयकर रिटर्न भरने को कहा गया है। इसलिए 5 के बजाय 30 मिनट का समय लग रहा है। दरअसल, 10 लाख रुपए तक की आय वाले लोगों को आयकर रिटर्न में इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा जानकारी देनी पड़ रही है। इससे उनके रिटर्न फाइल करने में टैक्स सलाहकार को पहले की तुलना में तीन गुना समय लग रहा है। टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार पिछले साल तक 10 लाख रुपए तक की आय वाले लोगों के रिटर्न फाइल करने में बमुश्किल 5 मिनट लग रहे थे। लेकिन जानकारियां ज्यादा मांगे जाने के कारण इस बार 10 लाख रुपए तक की आय वाले लोगों को छह गुना ज्यादा समय यानी 30 मिनट का समय लग रहा है।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com