ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
कनिका कपूर की बेस्ट फ्रेंड एनाबेल वेलनेस का निधन।


बॉलीवूड। 'बेबी डॉल' जैसे गानों की सिंगर कनिका कपूर की बेस्ट फ्रेंड एनाबेल ट्रेऑन का निधन हो गया है। एनाबेल वेलनेस और मेडिटेशन कोच थीं। वो लंदन के हार्ले स्ट्रीट पर द वेलनेस लैब चलाती थीं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री ली थी और लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए भी किया था। लेकिन बाद में उन्होंने वेलनेस और मेडिटेशन का फील्ड चुना। वो दुनियाभर की कई वर्कशॉप में बोल चुकी थीं और कई कॉर्पोरेट घरानों से उनके क्लाइंट थे। कनिका ने  बुधवार को सिंगर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। कनिका ने एनाबेल के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर कर इमोशनल नोट में लिखा है, "मेरी अनमोल बहन एनाबेल की आत्मा को शांति मिले। अपना दुख बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी जिंदगी का सबसे खराब दिन। खूबसूरत यादें हमेशा साथ रहेंगी।"

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com