ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
यौन शोषण के मामले पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना


नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर लगे यौन शोषण का मामला सुप्रीम कोर्ट मे पहुँच गया हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के एक समूह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेने के लिए एक याचिका दायर की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज की एक छात्रा के छात्रावास से लापता होने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का कहना है कि वह नहीं चाहते कि एक उन्नाव हो। लापता छात्रा के माता-पिता ने पुलिस के पास अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने इसके लिए कॉलेज के निदेशक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को जिम्मेदार बताया है। स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आरोपों को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।' शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज प्रबंधक और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कई छात्राओं की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। छात्रा का वीडियो सामने आने के बाद उसका फोन बंद है। वह पिछले चार दिनों से लापता है। ​प्रियंका गांधी ने कहा, 'आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा?'

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com