ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मप्र सरकार ने सरदार सरोवर डैम को भरने से किया सख्त इंकार।

भोपाल। नर्मदा कंट्रोल अथोंरिटी (एनसीए) के शेड्यूल को दरकिनार कर गुजरात द्वारा सरदार सरोवर डैम को 26 दिन पहले ही 135 मीटर तक भरने पर मध्यप्रदेश सरकार ने जताया कड़ा ऐतराज। साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा और कहा कि गुजरात डैम को भरने में तय मापदंडो का उल्लंघन कर रहा है। यह मध्यप्रदेश के लिए अति महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसलिए तत्काल एनसीए की बैठक बुलाएं। नाथ ने लिखा कि एनसीए ने 10 मई को डैम में पानी भरने का शेड्यूल तय किया था। इसके मुताबिक 30 सितंबर तक 135 मीटर ऊंचाई तक डैम को भरा जाना था, लेकिन गुजरात ने इस शेड्यूल का उल्लंघन करते हुए डैम को 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक 135.47 मीटर भर दिया था। इसमें उनसे सुरक्षा मापदंडो का भी ध्यान नहीं रखा गया। गुजरात ने यह सब ऐसे समय किया, जब मप्र के 57 गांवो में डूब प्रभावितो के राहत एवं पुर्नवास का काम चल रहा है। यह मुद्दा गंभीर है, इसलिए एनसीए को तत्काल कदम उठाना चाहिए और बैठक बुलानी चाहिए।

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com