ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आपसी नाराजगी के कारण डेढ़ साल की बच्ची की पानी मे डुबाकर की हत्या।

भोपाल। राजधानी शहर मे बड़ो की रंजिश मे मासूम बच्चो को शिकार बनाने का सिलसिला जारी हो गया हैं। आपसी नाराजगी के चलते एक महिला ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची की बारिश के भरे पानी मे डुबाकर हत्या कर दी। हबीबगंज पुलिस ने 12 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं। एएसपी अखिल पटेल ने बताया कि 11 सितंबर को दोपहर सवा दो बजे पीसी नगर गड्ढा निवासी मोहिनी मालवीय ने अपनी डेढ़ साल कि बेटी हर्षिता कि गुम होने कि रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिक होने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। मां ने पहला शक उसी मल्टी में रहने वाली अनुषा पाल पर जताया। पुलिस ने 40 वर्षीय अनुषा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि मेरे घर आने-जाने वालों को लेकर मोहिनी अक्सर आपत्ति उठाती थी। इससे लोग आने में हिचकते थे। इस बात से वह नाराज थी और उसने बदला लेने के लिए उसकी बेटी को मार डाला। उसने बच्ची को नारायण नगर के पास झाड़ियों में एक गड्‌ढे में डुबोया और तब तक दबाए रखा, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। बड़ो की रंजिश मे किसी मासूम की हत्या की राजधानी मे ये दूसरी वारदात हैं। इससे पहगले जुलाई महीने मे बैरागढ़ छिछली मे सुनीता सोलंकी ने चार साल के मासूम वरुण मीणा की जान लेकर आपसी रंजिश निकाली थी।

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com